प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। किसान दिवस पर बुधवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ डॉ. राममोहन मीना ने जिले भर से आए किसानों की समस्या जानी और उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। प्रमुख रूप से कृषि, पशुपालन, मत्स्य, विद्युत तथा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं बताई गईं। शुरुआत उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने किसानों, किसान संगठन के प्रतिनिधियों और अधिकारियों का स्वागत कर की। इसके बाद उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लेकर निस्तारित किया जाएगा। सीडीओ ने किसानों से अपनी समस्याएं और सुझाव रखने को कहा। ग्राम पंचायत हैंसी (विकास खंड मानधाता) के किसान सुधीर प्रताप सिंह ने विश्वनाथगंज पशु चिकित्सालय से पशुओं के लिए हरा चारा बीज उपलब्ध न होने की समस्या...