प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद । इलाके के कंचनपुर गांव में मवेशी चराने गए किशोर की बकुलाही नदी के पास पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मिट्टी निकालने के लिए नदी के पास खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। बाघराय थाना क्षेत्र के कंचनपुर बूढेपुर गांव निवासी मुकेश गौतम का 14 वर्षीय बेटा लक्ष्य गौतम उर्फ रेहान रविवार शाम करीब तीन बजे घर से मवेशी चराने बकुलाही नदी के पास गया था। राम वनगमन मार्ग के निर्माण के दौरान मिट्टी निकालने के लिए सड़क के बगल गहरे गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। इस बीच उन में बारिश का पानी भर गया है। यह भी पढ़ें- Ara News: बाढ़ का कहर : दो स्कूली छात्रों सहित चार लोगों की डूबने मौत शाम करीब चार बजे लक्ष्य गौतम अपने मवेशियों को वहां से हटाने लगा तो वे भागने लगे। उन्हें र...