प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: मानधाता थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने जेठवारा थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी जेठवारा थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई है। उसकी 15 साल की भांजी को छह अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे महेशगंज थानाक्षेत्र के साम्भरपुर निवासी सुमित यादव बहला फुसलाकर भगा ले गया। सुमित का ननिहाल पीड़िता के गांव के पास है। सुमित के मामा के बेटे ने भी इसमें उसका साथ दिया। उक्त तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...