Pratapgarh Kunda News: किशोरी ने सल्फास खाकर दी जान, पिता ने प्रेमी पर दर्ज कराया केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। सल्फास खाने के बाद लालगंज ट्रामा सेंटर से मेडिकल कॉलेज ले आई गई किशोरी गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दी गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। किशोरी के पिता ने उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया है। किशोरी को अचेत हालत में कार से लेकर सोमवार शाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे युवक ने बताया कि वह लालगंज के एक गांव की रहने वाली है। वह उससे कुछ दिन से बात करती थी। अभी शाम को उसे फोन कर बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाम को किशोरी के पिता ने लालगंज कोतवाली में अर्जुनपुर निवासी गौरव यादव के खिलाफ उसके अपहरण का केस दर्ज कराया। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.