प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 16 -- Pratapgarh Kunda News: फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थनापत्र के अनुसार, 13 अक्तूबर सुबह करीब पांच बजे 16 वर्षीय किशोरी घर से कोचिंग जाने के के लिए निकली। देरशाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने किशोरी के लापता होने के पीछे जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक पर संदेह जताया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से किशोरी की सकुशल बरामदगी और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...