प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 4 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर के अंदर किशोरी अचेत मिली, परिजन उसे लेकर लालगंज ट्रामा सेंटर गए। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत को डॉक्टर और पुलिस फांसी बता रहे हैं, जबकि परिजन जहरीले जंतु के काटने से मौत होने की पुष्टि कर रहे है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीजूमऊ निवासी रंजीत गौतम की 16 वर्षीय बेटी संध्या मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे घर के अंदर अचेत मिली। परिजन आनन-फानन उसे लेकर लालगंज ट्रामा सेंटर गए। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, सर्पदंश की आशंका घटना के बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ...