प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानिकपुर पुलिस ने अवैध रुपये से किराने की दुकान में गांजा बेच रहे युवक को सवा किलो गांजा, नकदी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर पंकज राय की टीम को सूचना मिली कि एक युवक किराने की दुकान के आंड़ में गांजा बेच रहा है। पुलिस टीम ने आरोपी श्यामजी मिश्रा निवासी मुन्दीपुर राना पट्टी के किराने की दुकान पर छापेमारी की। दुकान और उसकी जेब से निकली पुड़िया मिलाकर एक किलो 210 ग्राम गांजा, विक्री के 11080 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...