Pratapgarh Kunda News: किड्स क्रिकेट लीग में दो खिलाड़ी चयनित
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 17 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। अझारा स्थित तारा देवी क्रिकेट एकेडमी के दो खिलाड़ी अंश कौशल और अंखड प्रताप सिंह का किड्स क्रिकेट लीग में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर एकेडमी में खुशी जताई गई। एकेडमी के संस्थापक, समाजसेवी सेवानिवृत्त आईएएस रमेश चन्द्र मिश्र ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एकेडमी के हेड कोच नारायण मुकेश, कोच एसके जावेद, राज सोनकर ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डा़ पूनम त्रिपाठी, प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी, प्राचार्य राहुल सिंह, प्राचार्य शारदा प्रसाद विश्वकर्मा ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: जेकेएस कॉलेज ने क्रिकेटर कुमार कुशाग्र को दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.