प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 5 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के चिलबिला स्टेशन से पहले बुधवार शाम दिल्ली की ओर जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से गिरकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक लाल रंग की हाफ शर्ट, नीले रंग की जींस पैंट पहने था। जीआरपी आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक के शव की पहचान का प्रयास कर रही है। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर ने बताया कि मृतक के शव की पहचान का प्रयास चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...