Pratapgarh Kunda News: काव्य पाठ से राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर जोर
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 20 -- Pratapgarh Kunda News: पूरे दूधी रामगंज स्थित सुख सागर मैरिज हाल में शनिवार को सुख सागर परोपकार सेवा ट्रस्ट की ओर से गणेश उत्सव एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से आए कवियों ने विभिन्न विधाओं की रचनाओं के माध्यम से राष्ट्र भक्ति प्रेम सद्भाव का संदेश दिया। गजेंद्र सिंह विकट की गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी, हरिवंश शुक्ल, अनूप त्रिपाठी, बिहारी लाल अम्बर, अंजनी अमोघ, कैलाश पति मिश्र आदि कवियों ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता संजय शुक्ल तथा स्वागत देवनारायण मिश्र, मोनू पांडे ने किया। इस मौके पर गिरजा शंकर मिश्र, रमापति तिवारी अरविंद शुक्ला, श्याम नारायण मिश्रा, शिव शंकर मिश्र व अनिल तिवारी मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.