Pratapgarh Kunda News: कार सवारों ने शहर में की फायरिंग, हड़कंप
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। सिटी कस्बे की ओर से शहर में आ रहे कार सवार गुरुवार शाम मीराभवन के पास फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी से आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास करती रही। गुरुवार रात करीब आठ बजे सिटी कस्बे से शहर की ओर आ रहे कार सवार मीरा भवन के पास पहुंचे तो एक दुकान की ओर हवाई फायरिंग करने लगे। अचानक गोली चलने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। फायरिंग करने वाले रोडवेज बस अड्डे से होते हुए शहर की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। आरोपियों को चिह्नित करने के लिए घटनास्थल से रोडवेज बस अड्डे तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कार सवार कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग की थी। किसी को गोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.