Pratapgarh Kunda News: कार रोककर मारपीट और नकदी छीनने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थानाक्षेत्र के अलीपुर नंबर 2 निवासी मो. आजाद पुत्र नूर मोहम्मद ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट करने और रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। अलीपुर निवासी मो. आजद ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे वह पट्टी बाजार से अपनी कार से लौट रहा था। पट्टी बाईपास पर एलआईसी ऑफिस के पास उसे कुछ लोगों ने रोक लिया। हमलावरों ने उसकी सोने की चेन और दस हजार रुपये की नकदी छीन ली। विरोध करने पर उसे और बीच-बचाव करने आए उसके भाई को मारा-पीटा। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.