प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। पट्टी-ढकवा मुख्य मार्ग पर सदहा पचौरी मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार सभी बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित निकाला। अलीगढ़ निवासी नाहर सिंह अपनी पत्नी पूनम, ध्रुव, इशानी, सृष्टि और युवराज को लेकर अलीगढ़ से मुड़िला बाजार कादीपुर सुलतानपुर जा रहे थे। वहीं, पर इनकी कपड़े की दुकान है। बताया जा रहा है कि जैसे इनकी कार सदहा पचौरी मोड़ पर पहुंची वहां अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकाला गया। फिर नाहर सिंह अपने परिवार के साथ सुलतानपुर के लिए रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...