प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। घर से बाइक से बाजार जा रहे युवक की सोमवार शाम कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने मौके से कार बरामद कर चालक को हिरासत में ले लिया। नवाबगंज के बादू का पुरवा बरियावां गांव निवासी 32 वर्षीय दारासिंह यादव शाम को इलाके के आलापुर बाजार जा रहा था। प्रयागराज-लखनऊ हाईवे स्थित नवाबगंज के आलापुर चौराहे पर सामने से आ रही कार की टक्कर से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार बरामद कर चालक को हिरासत में ले लिया। परिजन उसे सीएचसी कालाकांकर ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दारा सिंह यादव चार भाई, दो बहन में सबसे छोटा था। उसे तीन वर्ष का एक बेटा भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...