Pratapgarh Kunda News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दुखियापुर गांव निवासी 50 वर्षीय देवी प्रसाद की 47 वर्षीय पत्नी सुषमा पांडे और 16 वर्षीय भतीजी साधना पांडे के साथ गुरुवार देर शाम सात बजे बाइक से प्रतापगढ़ से घर लौट रहे थे। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बेलखरनाथ सीएचसी भेजा गया। यहां से दंपती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, भतीजी साधना को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों से बात की और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर कार सवार की पहचान करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.