प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग के तरदहा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। कंधई थाना क्षेत्र के लौवार गांव निवासी विशाल बाइक चला रहे थे। बाइक पर उनके साथ सौरभ सरोज और रीता देवी भी बैठी थी। शनिवार सुबह 11:30 बजे तीनों तरदहा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे विशाल को चोटें आईं। वहीं सौरभ सरोज के सिर, पीठ, हाथ और पैर में चोटें आईं। रीता को भी काफी चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस टक्कर मारकर फरार हुए वाहन और च...