प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मदाफरपुर-चिलबिला मार्ग स्थित कंधई के किशुनगंज चौराहे पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा चालक मदाफरपुर की ओर से सवारी लेकर शहर जा रहा था। तभी कोहंडौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार चौराहे पर पहुंची और ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार साल्हीपुर गांव की तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद किशुनगंज चौकी इंचार्ज राजकुमार मिश्र ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...