Pratapgarh Kunda News: कार्यकर्ता की मौत पर संवेदना जताने पहुंचे लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के दीवान का पुरवा पूरे किशुनी गांव निवासी विश्वनाथ सरोज लोक जनशक्ति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष थे। सात अक्तूबर की शाम सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। रविवार को लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी मृतक के घर पहुंचे। परिजनों से मिलकर शोक संवदेना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने को भरोसा दिया। मृतक के बेटे ने पुलिस पर घटना की तहरीर बदलवाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत की। उन्होंने पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर राजेश सरोज, रमेश सरोज, विजयपाल सरोज, राजाराम सरोज, सुरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, दीपू पासी, प्रमोद कुमार, राकेश, अवधेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.