Pratapgarh Kunda News: कारोबारी के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 24 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के सब्जी कारोबारी के घर गुरुवार सुबह विद्युत शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक के सामान समेत लाखों के सामान जलकर राख हो गए। मानिकपुर नगर पंचायत के अदलपुर मोहल्ला निवासी रक्षाराम सब्जी का थोक और फुटकर कारोबार करता है। गुरुवार को वह सब्जी बेचने बाबूगंज बाजार गया था। बच्चे सब स्कूल जा चुके थे, तभी अचानक विद्युत शॉर्ट-सर्किट से घर में आग लग गई। जब तक आग लगने की जानकारी परिजनों को होती तब तक आग पूरे घर में फैल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सबमर्सिबल पंप चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा फ्रिज, कूलर, पंखा, इनवर्टर समेत लाखों रुपये के सामान जलकर रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.