Pratapgarh Kunda News: कारखाने पर गिरा बरगद का पेड़, बाल-बाल बचे दंपती
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। नगर पंचायत मानिकपुर के बजहाभीट नहर चौराहे के पास जमुना प्रसाद जायसवाल का आटा चक्की का कारखाना है। कारखाने के पास बरगद का एक भारी भरकम पेड़ जो बरसात के दौरान भरभराकर कारखाने पर गिरा तो पूरा कारखाना धराशायी हो गया। कुछ देर पहले तक जमुना प्रसाद जायसवाल अपनी पत्नी के साथ वहीं बैठे थे। लेकिन अचानक दोनों लोग कारखाने से बाहर निकलकर छप्पर में जा बैठे। उनके कारखाने से निकलते ही बरगद का पेड़ गिरा तो कारखाना धराशायी हो गया। जिससे दंपती बाल-बाल बच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.