प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा । विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम के जोगीपुर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। यह आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान रेखा पटेल ने डीएम को पत्र भेजकर ग्राम सभा की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान रेखा पटेल ने कहा है कि तहसील पट्टी के अंतर्गत जोगीपुर गांव में कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। आरोप लगाया कि गांव के चार लोग अपनी दबंगई के बल पर उक्त भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। अवैध कब्जे को तुरंत हटवाने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, शिकायती पत्र मिलने प...