Pratapgarh Kunda News: कवियों ने बांधा समां, प्रस्तुतियों पर बजती रहीं तालियां
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को एंजिल्स साहित्यिक संस्था की ओर से सरस काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इसमें जिले के नामचीन और बाहर से आए वरिष्ठ, युवा कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवधी कविता, गीत और गजलों की प्रस्तुतियों पर देर शाम तक तालियां गूंजती रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संगम लाल त्रिपाठी 'भंवर' ने की। अमेठी से आए अवधी सम्राट डॉ. अर्जुन पांडेय मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. दयाराम मौर्य 'रत्न' और आकाशवाणी, दूरदर्शन के पूर्व निदेशक लोकेश शुक्ला मौजूद रहे। संस्था की चेयरपर्सन डॉ. शाहिदा ने अतिथि कवियों का स्वागत किया। डॉ. अर्जुन पांडेय ने अपनी अवधी रचना 'माया नगरी मा फंसा सब जग जगह संसार' के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.