Pratapgarh Kunda News: कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं करा रहे डीपीआरओ, सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़,संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने संगठन की आठ सूत्री मांगों की सुनवाई नहीं होने पर नाराजगी प्रकट की। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि पूर्व में कई बार शिकायत पर निस्तारण का प्रयास डीपीआरओ ने नहीं किया है। एरियर भुगतान, वेतन की विसंगति सहित विभिन्न मांगों के विषय परडीपीआरओ श्रीकांत दर्वे को ज्ञापन दिया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष बीएल पटेल ,मंत्री अनिल कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष दशरथ गौतम, केके गौतम, नागोराव, राजेश, दिनेश, सुभाष, राम बहादुर, नीलेश, विनोद कुमार आदि ने चेताया है कि मामले की सुनवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.