प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 19 -- Pratapgarh Kunda News: गुरुवार को 18वीं यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष सहाय ने सूबेदार रुस्तम थापा और हवलदार वेद प्रकाश यादव के साथ स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज की एनसीसी यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान परेड, क्वार्टर गार्ड, ड्रिल और सामान्य ज्ञान का परीक्षण किया गया। कर्नल ने कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सेना में भर्ती होने तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने सैन्य अनुभव भी साझा किए और एनसीसी यूनिट की सराहना की। साथ ही विद्यालय के विकास के लिए जिलाधिकारी से मिलकर अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक और एनसीसी स्टाफ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...