प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: ढकवा। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी नगर पंचायत ढकवा पहुंचे और करोड़ों रुपये के भुगतान से जुड़े मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान नगर पंचायत के अभिलेखों और भुगतान से संबंधित दस्तावेजों का गहन निरीक्षण किया गया। बता दें कि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने डीएम को शिकायत पत्र देकर इस भुगतान की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...