Pratapgarh Kunda News: करणीसेना ने की बैठक, संगठन की मजबूती पर दिया बल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 14 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज तहसील क्षेत्र के कायस्थ पट्टी स्थित करणी सेना कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और समाज को एकजुट करने को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना दुर्गा प्रसाद सिंह सोमवंशी ने कहा कि समाज को संगठित, मजबूत और एकत्रित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना तथा सवर्ण समाज की मजबूती के लिए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करना है। इस दौरान वरिष्ठ जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह और जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह सहित करणी सेना के पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.