प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। रात में घर के बाहर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मेढावां गांव निवासी 34 वर्षीय सोनू सरोज ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार रात करीब नौ बजे वह घर पहुंचने के बाद ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...