प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी सियाराम की 44 वर्षीय पत्नी अमरावती देवी मंगलवार देरशाम चारा मशीन से हरा चारा काट रही थी। तभी मशीन में करंट उतरने से वह करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। महिला के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...