प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सुखऊ दुबौली गांव में रविवार दोपहर घर पर सबमर्सिबल पंप की मरम्मत कर रहा एक 15 वर्षीय किशोर अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट के झटके से बेहोश हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुखऊ दुबौली गांव निवासी महेंद्र पांडेय का 15 वर्षीय पुत्र शुभम रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर पर ही खराब पड़े सबमर्सिबल पंप को ठीक कर रहा था। इसी दौरान पंप में आए हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। शुभम गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। हादसे के बाद घर में चीखपुकार मच गई। परिजन और आसपास के ग्रामीण शुभम को सीएचसी ले गए। वहां मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार देर शाम परिजनों ने काश...