Pratapgarh Kunda News: कमीशन करने गए अमीन के कोर्ट आर्डर को फाड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 18 -- Pratapgarh Kunda News: न्यायालय में विचाराधीन जमीन के विवाद के मामले में न्यायालय के आदेश पर कमीशन करने गए कोर्ट अमीन का कोर्ट आदेश फाड़ दिया। जरीब छीन कर फेंक दिया, कार्रवाई के अभिलेख फाड़ दिए। पीड़ित की उक्त तहरीर पर पुलिस ने आठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दीवानी न्यायालय के कोर्ट अमीन प्रदीप कुमार प्रियदर्शी ने बाघराय पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि बाघराय थाना क्षेत्र के गलगली गांव निवासी प्रदीप कुमार धुरिया और लल्लू धुरिया के बीच जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। उसी मामले में कोर्ट के आदेश पर वह 17 सितम्बर को कमीशन करने गलगली गांव गया। कमीशन की कार्रवाई करते समय प्रतिवादीगण एक राय होकर आए और विवाद करने लगे। जब उसने बताया कि वह न्यायालय के आदेश पर आए हैं तो वह लोग आग बबूला हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.