Pratapgarh Kunda News: कमरे में कैमरा लगाने के विरोध पर महिला को पीटा, तहसील में पड़ी रही अचेत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 21 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पति के बाहर रहने की दशा में ससुरालवालों ने महिला के कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। विरोध करने पर मारापीटा। विवाहिता शिकायत लेकर थाने पहुंची तो तहसील में तहरीर लिखवाने के दौरान अचेत हो गई। सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं आई तो उसे एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा गया। मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव का है। मंगलवार को अपने छह साल के बेटे के साथ थाने पहुंची महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है। परिवार के लोगों ने उसके कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। वह निजता का हवाला देते हुए दरवाजे के बाहर कैमरा लगवाने को कहने लगी तो उसे मारापीटा गया। वह मंगलवार दोपहर थाने पहुंची तो उसे तहरीर ले आने को कहा गया। तहरीर लिखवाने तहसील पहुंची तो अचेत हो गई। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.