प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: भूमि पर जबरन कब्जे के प्रयास का विरोध करने पर महिला को दौड़ाने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर लाठी-डंडे लेकर दौड़ाने और मारपीट पर आमादा होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पट्टी थाना क्षेत्र के सदहा गांव निवासी शांति देवी पत्नी सूबेदार यादव के अनुसार, भूमिधरी जमीन उनके ससुर के नाम दर्ज है। आरोप है कि शुक्रवार को विपक्षी ट्रैक्टर लेकर विवादित जमीन की जोताई करने लगे। इसकी जानकारी होने पर शांति देवी मौके पर पहुंचीं। जमीन की जोताई का विरोध किया। विरोध करने पर विपक्षी उग्र हो गए। लाठी-डंडे लेकर उन्हें दौड़ा लिया। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। परेशान महिला ने शुक्रवार को पट्टी थाने पहुंचकर पड़ोसियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया।...