प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: बिहार बाजार में एक कबाड़ी बाजार में कबाड़ का कारोबार करता है। वह कबाड़ में आने वाले सामानों का बंडल बनाकर सड़क किनारे की पटरी के साथ ही सड़क तक डंप कर देता है। जिससे सड़क से निकलने वाले राहगीरों, बाजारवासियों, वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अवैध अतिक्रमण से बाजार की बढ़ती भीड़ से हादसे की आशंका बनी रहती है। बाजार के व्यापारियों, राहगीरो ने पुलिस एवं तहसील प्रशासन से बाजार की सड़क पर किए गए कबाड़ी के अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...