प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 2 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के मुख्तार नगर निवासी आशीष गुप्ता की मोहल्ले में कबाड़ की दुकान है। उसने पुलिस को तहरीर दी कि 30 जुलाई की रात चोर उसके दुकान के बगल रखे ट्रक की कमानी, जीप का धुरा, ट्रैक्टर ट्राली का टोचन समेत हजारों का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। पीड़ित आशीष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...