Pratapgarh Kunda News: कबाड़ी के घर पहुंची आरपीएफ से महिलाओं का विवाद, 100 मीटर सिग्नल केबल बरामद
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के समीप एक कबाड़ी के मकान में चोरी की सिग्नल केबल की खोजबीन को पहुंची आरपीएफ की टीम से महिलाओं ने विवाद किया। जांच के दौरान आरपीएफ को देख कबाड़ी और उसके मजदूर भाग निकले। मौके से 100 मीटर केबल बरामद होने के बाद आरपीएफ कबाड़ी के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
छानबीन का स्थान जंक्शन के समीप पुराना मालगोदाम रोड के पास किराए के मकान में रहने वाले रायबरेली जनपद के कल्लू कबाड़ी के घर मुखबिर की सूचना पर मंगलवार शाम आरपीएफ की टीम पहुंची थी। चर्चा है कि आरपीएफ के सिपाहियों से विवाद करते हुए कबाड़ी के परिवार की महिलाओं ने हंगामा शुरू किया। मौका देख कबाड़ी और उसके मजदूर मकान की छत से कूदकर भाग निकले। मौके पर आरपीएफ के अन्य सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.