प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 15 -- Pratapgarh Kunda News: सुवंसा। श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के पूर्व पर रविवार को सेनापुर गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा काली माता चौरा से प्रारंभ होकर बुढ़िया माता धाम पहुंची। इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था फतनपुर स्थित शिव सिद्ध मंदिर पहुंचा, जहां दर्शन-पूजन के बाद यात्रा वापस कथा स्थल पर पहुंची। कथा व्यास राकेश शुक्ल 21 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। 22 को हवन, 23 नवंबर को महाप्रसाद का वितरण होगा। कलश यात्रा में मुख्य यजमान दयाशंकर मिश्र, उनकी पत्नी इंद्रावती देवी, डॉ. कैलाश नाथ मिश्र, शिवकांत मिश्र, मया शंकर मिश्र, सत्येंद्र मिश्र, विष्णु मिश्र, राकेश, कुलभास्कर, उत्तमपाण्डे, श्लोक, संकल्प, अभिषेक मिश्र आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...