Pratapgarh Kunda News: कटरा मेदनीगंज में गूंजे महावीर के जयकारे
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। पर्युषण पर्व के अवसर पर शनिवार को कटरा मेदनीगंज स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का शांतिधारा महाभिषेक श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। विश्वकल्याण और विश्वशांति की कामना से मंदिर परिसर में विश्वशांति महामंत्र का जाप किया गया। इसके बाद सभी वेदियों पर पंचामृत अभिषेक हुआ। मंत्रोच्चार, वाद्ययंत्रों और भगवान महावीर के जयकारों के बीच शांतिधारा महाभिषेक संपन्न हुआ। महाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद नित्य नियम पूजन, चतुर्विंशति तीर्थंकर विधान और महावीर मंडल विधान का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: जियो और जीने दो केवल जैन नहीं,बल्कि प्राणी मात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.