Pratapgarh Kunda News: कच्ची दीवार गिरा रहे मजदूर की मलबे में दबकर मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- Pratapgarh Kunda News: बंधवा, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली के आमी सराय गांव में जौनपुर से आए मजदूर की बुधवार शाम कच्ची दीवार गिराते समय मलबे में दबकर मौत हो गई। लोग मेडिकल कॉलेज से पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही शव लेकर चले आए। आमी सराय गांव निवासी सदानंद शर्मा पक्की बाउंड्री बनवाने के लिए पुरानी कच्ची दीवार गिरवा रहे थे। जौनपुर सुजानगंज के शेखपुर निवासी 40 वर्षीय दिनेश कुमार सब्बल से दीवार गिरा रहा था। अचानक दीवार गिरते ही वह मलबे के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोग मलबा हटाकर उसे मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.