प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। रुक-रुक कर हो रही दो दिनों से बरसात की वजह से रामापुर के गोसेपुर निवासी राम आसरे सरोज का कच्चा मकान मंगलवार रात गिर गया। उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। संयोग अच्छा रहा कि रात में घर के लोग खाना खाकर कच्चे मकान से निकलकर बगल के दूसरे कमरे से सोने में चले गए थे। जिससे कोई जनहानि तो नहीं हुई। वहीं बरसात की वजह से जगह-जगह जलभराव भी हो गया है। जिससे लोगों का आवागमन बाधित है। इसमें सबसे खराब दशा रामापुर बाजार से रहेटुआ परसरामपुर जाने वाली सड़क का है। कांगिया के समीप पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बारिश से नदी-नाले उफनाये रपटा पानी में डूबी जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्क...