Pratapgarh Kunda News: कंपनी के अधिकारियों के साथ पुलिस टीम ने की छापामारी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी नगर के मेन रोड स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर नकली सामान बेचने के आरोप में निजी कंपनी के कर्मचारी प्रभात कुमार गुप्ता, लीगल एडवाइजर, स्पीड सर्च चेन सिक्योरिटी नेटवर्क, प्राइवेट लिमिटेड के साथ कोतवाली पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान दुकान पर मौजूद दुकानदार सामान से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सका। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक यहां पर मौजूद कंपनी के अधिकारियों ने सामानों की पड़ताल की। बाद में यहां पर मिले सामान को लेकर कंपनी के लोगों के साथ पुलिसकर्मी कोतवाली चले गए। इस दौरान लोगों में चर्चा रही कि नामी कंपनी का सामान यहां पर जो मिला है वह डुप्लीकेट पाया गया है। पूरे मामले की पड़ताल पुलिस कर रही है। कंपनी के अधिकारी कोतवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.