Pratapgarh Kunda News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, बीपी डाउन बताकर किया रेफर
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 20 -- Pratapgarh Kunda News: कस्बे के पार्थ हॉस्पिटल में रविवार सुबह भर्ती प्रसव पीड़िता को ऑपरेशन से बेटी पैदा हुई। शाम को प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उसकी बीपी लो बताकर रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन हॉस्पिटल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही और मौत के बाद प्रसूता को रेफर करने का आरोप लगाने लगे। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रानीगंज के राजापुर महोथरी निवासी आकाश जायसवाल की 28 वर्षीय पत्नी खुशबू पहली बार गर्भवती थी। रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर उसे कस्बे के पार्थ हॉस्पिटल ले आया गया। यहां करीब 11 बजे ऑपरेशन से उसे बेटी पैदा हुई। इसके बाद खुशबू की हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि हॉस्पिटल कर्मचारी उसे खून की जरूरत बताया। मुख्यालय से परिजन खून ले आए तो उसे चढ़ाया नहीं जा सका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.