Pratapgarh Kunda News: एसबीआई से टंडन चौराहे तक सड़क किनारे से हटवाईं दुकानें
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने से आंबेडकर चौराहा होते हुए दहिलामऊ के टंडन चौराहे तक नगरपालिका की टीम ने सड़क किनारे लगी दुकानें हटवा दीं। इस दौरान कचहरी की बाउंड्री और कंपनी गार्डेन के आसपास दुकान लगाने वालों से कर्मचारियों की नोकझोंक भी हुई लेकिन अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर कोई असर नहीं हुआ। शहर की सड़कों के दोनों ओर दुकानें लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ शनिवार को भी नगरपालिका की कार्रवाई जारी रही। शनिवार दोपहर बाद पालिका के कर्मचारी फोर्स और जेसीबी के साथ स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने पहुंचे तो कई दुकानदार दुकानें हटाने का विरोध करने लगे लेकिन पुलिस ने मोर्चा संभाला तो दुकानदार पीछे हट गए। इसके बाद बैंक के सामने से राजापाल चौराहा, कचहरी और आंबेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.