प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एसपी ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर मानधाता थाने में जनसुनवाई करते हुए शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद थाने का निरीक्षण का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुनकर एसपी दीपक भूकर ने संबंधित अधिकारियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इसके बाद संबंधित शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना का निर्देश दिया। भूमि विवाद, अन्य संयुक्त मामलों में आपसी समन्वय से निस्तारण कराने को कहा। इसके बाद थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय, अभिलेखों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सफाई बनाए रखने, पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लि...