प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 2 -- Pratapgarh Kunda News: दहेंगरी जमालपुर गांव निवासी राम खेलावन की पत्नी कलावती ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया था। शिकायत करने पर एसडीएम राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जा हटवाया। एसडीएम के जाते ही 29 सितम्बर को आरोपितों ने पुन: अवैध कब्जा कर लिया। विरोध करने पर वे मारपीट पर आमादा हो गए। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची, उनको समझाए लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं हैं। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच करा अवैध कब्जा हटवाने और कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...