प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के अबुल कलाम इंटर कॉलेज में चल रहे जनगणना प्रगणकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण बुधवार को एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे फील्ड में किसी प्रकार की समस्या ना आए। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। फील्ड ट्रेनर सुचिता तिवारी ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक जनगणना संबंधी कार्यों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी प्राप्त कर लें। फील्ड ट्रेनर धर्मेंद्र ओझा ने फील्ड में जनगणना का कार्य सटीकता और सुचारु रूप से संपन्न करने के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: जनगणना प्रशिक्षण के दूसरे दिन 1754 कार्मिक उपस्थित, ...