प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा पर सिद्ध पीठ मां ज्वाला देवी मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्र मेले की शुरुआत मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एसडीएम अजय कुमार यादव ने की। एसडीएम सपत्नीक मां के दरबार में पहुंचे, पुजारी गंगा प्रसाद शुक्ल के वैदिक मंत्रों के बीच मां का पूजन कर श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करते हुए दीप प्रज्जलित किया। इसके साथ ही नौ दिवसीय मेले की शुरुआत हो गई। इस मौके पर ट्रस्ट के सचिव डॉ. विजय यादव, इंस्पेक्टर पंकज कुमार राय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठों में उमड़ा आस्था का सैलाब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...