Pratapgarh Kunda News: एसडीएम का आदेश दरकिनार, नहीं हटवाया कब्जा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: पूरे गोविन्दराम निवासी प्रेमचन्द्र व रामू ने 15 दिन पहले एसडीएम से शिकायत कर आरोप लगाया था कि गांव में स्थित चारागाह की सुरक्षित जमीन पर गांव के आधा दर्जन लोगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जे को हटवाए जाने को लेकर एसडीएम से मांग की थी। शिकायत पर एसडीएम ने जांच राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से जांच कर रिपोर्ट तलब की। राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की रिपोर्ट में शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम ने कब्जा हटवाने के लिए राजस्व टीम को आदेश किया था। एसडीएम के आदेश के बाद राजस्व टीम कब्जा हटवाने को लेकर लापरवाह बनी है। इससे कब्जा करने वालो के हौसले और मजबूत हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.