प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। तीन दिवसीय अजगरा महोत्सव की तैयारियां परखने के लिए मंगलवार को एसडीएम और सीओ महोत्सव स्थल पहुंचे। पहुंच मार्ग से लेकर आयोजन स्थल, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए। 15 सितम्बर से शुरू हो रहे अजगरा महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। मंगलवार को एसडीएम लालगंज वाचस्पति सिंह और सीओ राजीव द्विवेदी महोत्सव स्थल पहुंच गए। अजगरा बाजार से महोत्सव स्थल तक का रास्ता, मंच और तालाब का सौन्दर्यीकरण आदि परखने के बाद अफसरों ने भीड़ की सुरक्षा आदि बिंदुओं पर सम्बंधित अफसरों से जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: अजगरा महोत्सव की तैयारियां समय से पूरी करें करीब एक घंट...