Pratapgarh Kunda News: एसओ महेशगंज किए गए निलंबित
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। पुलिस महानिदेशक की प्रदेश स्तरीय समीक्षा में जन शिकायतों में के निस्तारण में लापरवाह मिले एसओ महेशगंज राहुल कुमार गौतम को निलंबित कर दिया गया है। डीजीपी के 9 जिलों के 10 थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश के बाद एसपी दीपक भूकर ने मंगलवार शाम उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। राहुल कुमार गौतम को अभी हाल में ही पहली बार थानेदार बनाया गया था। इससे पहले वह फतनपुर थाने के बीरापुर चौकी इंचार्ज थे। इसके साथ ही एसपी ने कोहंडौर थाने के मदाफापुर चौकी इंचार्ज भूपेश नाथ सिंह को महेशगंज एसओ बनाया है। यह भी पढ़ें- डीजीपी ने दिए 9 जिलों के 10 थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.