Pratapgarh Kunda News: एनएचएम संविदाकर्मियों ने दिया धरना
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 10 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत एएनएम सहित अन्य संविदाकर्मियों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान संविदाकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारी नियमितीकरण, समान काम के लिए समान वेतन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बृजेश बहादुर सिंह ने बताया कि अस्पतालों में इमरजेंसी छोड़कर अन्य सेवाओं में कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। स्थायी कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष के अलावा शिव शंकर मौर्य, डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. आदित्य, अनामिका सिंह, डॉ. अमन मौर्य सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sham...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.